
जयपुर। राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा 2019 की लॉटरी ( Varisth Nagrik Tirth Yatra 2019 Lottery List ) निकल गई है। स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ( Shanti Dhariwal ) ने बुधवार को शासन सचिवालय में जिले में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा-2019 की Online Lottery निकाली। ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से जयपुर जिले के लिए निर्धारित कोटे के तहत 639 व्यक्तियों का हवाई जहाज ( Airplane ) से तथा 594 व्यक्तियों को रेल मार्ग ( Rail ) से तीर्थयात्रा के लिए चयन किया गया है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2019 Lottery List PDF सूची जयपुर जिले की वेबसाईट www.jaipur.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है।
प्रभारी मंत्री धारीवाल ने ऑनलाइन लॉटरी निकालने के बाद कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना ( Rajasthan Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2019 ) एक अभिनव प्रयोग है। इससे प्रदेश के ऐसे Senior Citizen जो आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा पर नहीं जा सकते, उनको सरकार की ओर से हवाई और रेल मार्ग से तीर्थ स्थलों के भ्रमण का अवसर मिलेगा। उन्होंने जिले के चयनित लोगों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे तीर्थ यात्रा के इस मौके का पूरा आनंद उठाएंगे।
13 हजार में से 1233 लोगों का चयन
जिला कलक्टर जगरूप सिंह यादव ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2019 के लिए जिले से कुल 13 हजार 10 लोगों ने इस वर्ष ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से ऑनलाईन लॉटरी से कुल 1233 लोगों का चयन किया गया है। शेष रहे आवेदकों में से ऑनलाइन पद्धति से प्रथम प्रतीक्षा सूची तैयार की गई है। इसके बाद बचे लोगों की सूची भी बनाई गई है।
[typography_font:18pt;" >www.jaipur.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है।
रेल यात्रा के लिए निर्धारित तीर्थ स्थान
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2019 में रेल द्वारा रामेश्वरम, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी, वैष्णोदेवी, मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (अजमेर), सलीम चिश्ती की दरगाह (फतेहपुर-सीकरी-आगरा), हजरत निजामुद्दीन औलिया (नई दिल्ली), गोवर्धन जी परिक्रमा, मथुरा, वृन्दावन-बरसाना आदि स्थान निर्धारित किये गए हैं।
हवाई जहाज से यात्रा में शामिल है ये तीर्थ स्थल
हवाई जहाज से यात्रा के लिए अमृतसर-आन्नदपुर साहिब, श्रवणबेलगोला-बैगलोर, गोवा, शिरडी-शनि-शिंगणापुर- त्रयम्बकेश्वर (नासिक) मुम्बई दर्शन, कामाख्या-गुवाहाटी (राज्य संग्रहालय, कला क्षेत्र), उज्जैन (महाकालेश्वर, काल भैरव मंदिर, हरसिद्धी, नवग्रह मंदिर)-ओंकारेश्वर, देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेष, गंगासागर-दक्षिणेश्वर काली-वैलूरमठ-कोलकाता, पशुपतिनाथ-काठमाण्डू (नेपाल) आदि तीर्थ चयनित किये गये हैं।
Published on:
14 Aug 2019 05:19 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
