
Vasundhara Raje
Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना रविवार 3 दिसम्बर को होगी। मतगणना के साथ ही रिजल्ट आता रहेगा। साथ ही यह रुझान भी पता चलेगा कि राजस्थान की सत्ता की चाभी किस पार्टी के हाथों में रहेगी, भाजपा या कांग्रेस। इससे पहले राजनीतिक गलियारों का बाजार गरम है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। बताया गया कि राज्यपाल मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। राजस्थान चुनाव रिजल्ट पूर्व शुक्रवार को सीएम अशोक गहलोत के बाद अब वसुंधरा राजे भी राजभवन पहुंची। इसके बाद तो राजस्थान में सियासी हलचलें तेज हो गई। आखिर माजरा क्या है?
एग्जिट पोल्स के बाद बढ़ी
बताया जा रहा है कि एग्जिट पोल्स आने के बाद वसुंधरा राजे राज्यपाल से मिलने राजभवन गई थी। गुरुवार को जारी 8 सर्वे में से 5 में भाजपा को सत्ता के करीब बताया गया है। तीन एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को दोबारा राजस्थान की सत्ता मिलेगी ऐसा अनुमान जताया गया है।
यह भी पढ़ें - ... तो राजस्थान में BJP नहीं दोबारा Congress की सरकार आ रही है? जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल
RSS कार्यालय भी गई थी वसुंधरा राजे
शुक्रवार को ही वसुंधरा राजे जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पहुंचीं। फिर इसके बाद वसुंधरा राजे राजभवन गई। इन मुलाकातों ने राजस्थान की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। कांग्रेस में तो सीएम उम्मीदवार के बारे में कोई दिक्कत नहीं है पर भाजपा में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पार्टी के माथे पर शिकन पड़ जाएगी।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 : राजस्थान रिजल्ट पर किरोड़ीलाल मीणा का बड़ा बयान, बोले - भाजपा 120-130 सीटें जीतेगी
Updated on:
2 Dec 2023, 10:47 AM IST
Published on:
2 Dec 2023, 10:28 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.