6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

वसुन्धरा राजे की पुत्रवधु निहारिका ब्रेनट्यूमर से पीड़ित, हालत गंभीर

पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की पुत्रवधु व सांसद दुष्यंत सिंह की पत्नी निहारिका राजे की हालत गम्भीर, निहारिका राजे ब्रेनट्यूमर से है पीडि़त, दिल्ली स्थित फोर्टिस अस्पताल में चल रहा इलाज

less than 1 minute read
Google source verification
a1.jpg

अरविन्द सिंह शक्तावत / जयपुर। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे की पुत्रवधु व सांसद दुष्यंत सिंह की पत्नी निहारिका राजे की हालत गम्भीर है।

सूत्रों के अनुसार छह माह से निहारिका राजे ब्रेनट्यूमर से पीडि़त है। उनका दिल्ली स्थित फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीच में उनकी तबियत में मामूली सुधार भी हुआ था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। राजे और दुष्यंत लगातार दिल्ली में रहकर उनका उपचार करवा रहे हैं।

निहारिका राजे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए झालावाड़ और बारां संसदीय क्षेत्र के कई मंदिरों में महामृत्युंजय के जाप भी चल रहे हैं। निहारिका के लिए मंदिरों में हवन पूजा भी करवाई जा रही है। राजे समर्थक निहारिका के जल्द स्वास्थ होने की कामना कर रहे हैं।

निहारिका की तबियत खराब होने के कारण वसुंधरा राजे लंबे समय से भाजपा की बैठकों से दूर हैं। विधानसभा सत्र में भी राजे शामिल नहीं हुई। हाल ही मे कुंभलगढ़ में हुई चिंतन बैठक में भी राजे नहीं पहुंची थीं।