6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में बिजली संकट पर गहलोत सरकार पर बरसीं वसुंधरा राजे, कहा – भाजपा राज में पैक थे इनवर्टर

Electricity Crisis in Rajasthan : बिजली संकट को लेकर भाजपा की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे ने सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

2 min read
Google source verification
vasundhara_raje.jpg

वसुंधरा राजे

मौसम की तरह राजस्थान में चुनावी मौसम गरम हो गया है। राजस्थान में बिजली संकट को लेकर भाजपा ने कांग्रेस की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। बिजली संकट को लेकर भाजपा की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे ने सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को किए अपने ट्वीट में लिखा कि, आज राजस्थान में बिजली विभाग अति कुप्रबंधन का शिकार है। सरकार के पास कोयला खरीद और बिजली खरीद का रोडमैप नहीं है। उपभोक्ताओं का काम बिना रिश्वत नहीं हो रहा। महीनों तक ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे। सप्लायर्स को बकाया भुगतान नहीं हो रहा। ख़राब वोल्टेज के कारण हज़ारों की तादाद में किसानों की बिजली मोटरें जल रही हैं।



लोगों ने इन्वर्टर पैक करके रख दिए थे

वसुंधरा राजे ने अपने ट्वीट आगे लिखा कि, हमारे समय बिजली इतनी सुचारू रूप से मिलती थी कि लोगों ने इन्वर्टर पैक करके रख दिए थे। ट्रांसफार्मर में खराबी की शिकायत का तीन दिन में समाधान हो जाता था। नया बिजली कनेक्शन सप्ताह भर में मिल जाता था। ट्रांसफार्मर सप्लाई करने वालों के खाते में सीधा RTGS से पेमेंट समय पर हो जाता था।

आमजन, किसान सभी बिजली कटौती से परेशान

गहलोत सरकार को आइना दिखाते हुए वसुंधरा राजे ने अपने ट्वीट लिखा कि,आज कांग्रेस राज में संपूर्ण प्रदेश में आमजन, किसान और औद्योगिक फैक्ट्रियां बिजली कटौती से परेशान है। क्योंकि इस सरकार ने मुफ्त बिजली के सब्जबाग दिखाकर राजस्थान को विद्युत अराजकता एवं अंधेरे में धकेलने का काम किया है।

यह भी पढ़ें - मिसाल : ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने गुरुजी के लिए 50 दिन में काट दिया पहाड़, खुशी से झूमे टीचर ने निभाया वादा

चरमरा गई है प्रदेश विद्युत व्यवस्था

बिजली पर अपनी सरकार के कामों को गिनाते हुए वसुंधरा राजे ने कहा, तत्कालीन राजस्थान कांग्रेस सरकार ने 2013 तक तीनों डिस्कॉम पर 78,000 करोड़ रुपए का घाटा छोड़ा था। मैंने सुराज संकल्प यात्रा में जनता से वादा किया था के 22 से 24 घंटे उन्हें क्वालिटी बिजली उपलब्ध करवाउंगी। इस वजह से 62,000 करोड़ रुपए का डिस्कॉम का ऋण हमारी सरकार ने अपने ऊपर ले लिया था। परिणामस्वरूप डिस्कॉम का घाटा जो प्रतिवर्ष 15,000 करोड़ रुपए की रफ़्तार से बढ़ रहा था उसे मैं कम करके 4000 करोड़ रुपए पर प्रतिवर्ष पर लेकर आ गई थी। लेकिन आज वापस डिस्कॉम 90,000 करोड़ रुपए से ज़्यादा के क़र्ज़े में डूब गया है जिससे प्रदेश की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है।

यह भी पढ़ें - Kisan Sahakar Sammelan : अमित शाह बोले - आजकल लाल रंग और लाल डायरी से बहुत डरते है गहलोत साहब

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग