24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vasundhara Raje : भाजपा में CM चेहरे और Gehlot-Pilot गुटबाज़ी के सवाल पर दे दिया बड़ा जवाब

Vasundhara Raje Jodhpur Visit : भाजपा में CM चेहरे और Gehlot-Pilot गुटबाज़ी के सवाल पर दे दिया बड़ा जवाब

2 min read
Google source verification
Vasundhara Raje reacts on CM Face and Gehlot-Pilot issue

जोधपुर/ जयपुर।


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) ने कहा है कि जिस भी नेता को प्रदेश की 36 कौमों का प्यार मिलेगा वही सूबे में राज करेगा। नेता खुद क्या चाहता है उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। जोधपुर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया के तमाम सवालों का खुलकर और तोल-मोलकर जवाब दिया।

राजस्थान भाजपा में मुख्यमंत्री के कई चेहरे उभरकर सामने आने के सवाल का जवाब देते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि किसी भी नेता के चाहने और ना चाहने से कुछ नहीं होता। जनता क्या चाहती है और किस नेता को प्रदेश के 36 के 36 कौमों का प्यार मिलता है वही इस प्रदेश में राज करेगा।


'डूबता जहाज है कांग्रेस'
प्रदेश कांग्रेस में गहलोत-पायलट खेमे की गुटबाज़ी पर भी राजे से सवाल किया गया। हालांकि राजे ने विरोधी दल की स्थिति पर तफ्सील से तो अपनी बात नहीं रखी, लेकिन इतना ज़रूर कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है।

... इसलिए नहीं हो सकी सक्रीय

मीडिया ने जब उनसे फील्ड में ज़्यादा सक्रीय नहीं दिखने पर सवाल पूछा तो राजे ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 9 महीने से पुत्र वधु का स्वास्थ्य बहुत खराब रहा, यही वजह रही कि फील्ड में सक्रीय नहीं रही। उन्होंने कहा कि अब पुत्र वधु के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है।

'2023 का बजा दिया है बिगुल'

जोधपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से हुए स्वागत-सत्कार से राजे गदगद नज़र आईं। उन्होंने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा ने अब 2023 चुनाव के लिए बिगुल बजा दिया है।

जारी रहा स्वागत-अभिनन्दन का सिलसिला
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जोधपुर दौरे से रवानगी से पहले सर्किट हाउस में उनका ज़ोरदार स्वागत-अभिनन्दन हुआ। भाजपा के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्र्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लादकर ख़ुशी जताई। इस बीच राजे ने भी सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी को सत्ता में लाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।