
जयपुर।
करौली हिंसा प्रकरण प्रकरण के गरमाये माहौल के बीच अब प्रतापगढ़ ज़िले में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या मामला भी सियासी तूल पकड़ रहा है। ज़िले के छोटी सादड़ी के केसुंदा में हुई भाजपा कार्यकर्ता की हत्या को लेकर अब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बयान आया है। राजे ने इस घटना का ज़िक्र करते हुए एक बार फिर से प्रदेश की बिगड़ी क़ानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया है।
राजे ने अपनी एक ताज़ा प्रतिक्रिया में गहलोत सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या प्रकरणों की तुलना पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर और केरल से करते हुए राज्य सरकार को निशाने पर लिया है।
राजे ने आज एक ट्वीट करते हुए कहा केसुंदा, छोटी सादड़ी में भाजपा कार्यकर्ता विकास प्रजापत की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई कि वो भाजपा का झंडा लगा रहा था। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की ये कोई पहली घटना नहीं हैं, बल्कि पिछले कुछ महीनों में ऐसी तीसरी घटना हुई है।इससे पहले जनवरी में करणपुर कलां के सरपंच केरिंग मीणा और फिर मार्च में ढावटा निवासी भूरालाल मीणा की भी हत्या की गई थी।
'हम बर्दाश्त नहीं करेंगे'
राजे ने अपनी प्रतिक्रिया में राजस्थान की क़ानून व्यवस्था की अन्य राज्यों से तुलना करते हुए भी गहलोत सरकार पर निशाना साधा। पूर्व सीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर और केरल के बाद अब राजस्थान में भी अराजकता इस कदर बढ़ गई है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की सरेआम हत्या की जाने लगी है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा कि इस तरह से पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्याएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
Published on:
08 Apr 2022 01:38 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
