10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीरांगना बोली मुख्यमंत्री हमसे क्यों नहीं मिल रहे…

शाहपुरा/राड़ावास विधानसभा में सोमवार को संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल द्वारा दिए गए वक्तव्य पर वीरांगना मंजू देवी जाट काफी गुस्से में है। वीरांगना का कहना है कि मंत्री किस आधार पर नाते की बात कह रहे हैं उनके पास क्या सबूत है। उनमें हिम्मत है तो मेरे सामने आकर बात करें।
less than 1 minute read
Google source verification
14032023jpr167.jpg

शाहपुरा/राड़ावास विधानसभा में सोमवार को संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल द्वारा दिए गए वक्तव्य पर वीरांगना मंजू देवी जाट काफी गुस्से में है। वीरांगना का कहना है कि मंत्री किस आधार पर नाते की बात कह रहे हैं उनके पास क्या सबूत है। उनमें हिम्मत है तो मेरे सामने आकर बात करें।

मंगलवार को पत्रिका से विशेष बातचीत में वीरांगना ने यह बात कही। मंजू ने कहा कि मंत्री बदतमीजी कर रहे हैं, उनके घर में भी बहन बेटी होगी। उस समय तो घोषणा कर दी अब वादे से मुकर रहे हैं। वीरांगना बोली मुख्यमंत्री हमसे क्यों नहीं मिल रहे...

मंजू ने कहा कि मुख्यमंत्री दूसरी वीरांगनाओं को बुलाकर उनसे मिल रहे हैं, लेकिन हम न्याय की भीख मांग रही वीरांगनाओं से नहीं मिल रहे। मुख्यमंत्री दो मिनट का समय दे देते और हां या ना का आश्वासन दे देते तो ठीक रहता।

13 दिन से कुछ नहीं खाया, तबीयत खराब

जयपुर में हरमाड़ा में किराए के मकान में रह रही वीरांगना मंजू देवी ने बताया कि उसकी तबीयत अभी भी खराब चल रही है, पिछले 13 दिन से कुछ खाया नहीं है। शरीर में कमजोरी आ गई है। समय पर दवाई भी नहीं दे रहे। ऐसा क्या गुनाह कर दिया जो हमारे घर पर पुलिस का पहरा बैठा रखा है।

पुलिस पर मारपीट का आरोप

मंजू ने बताया कि राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के साथ नार्मल तरीके से मुख्यमंत्री से मिलने गए थे, पुलिस ने हमको मिलने नहीं दिया और मारपीट की। उसने आरोप लगाया कि उनका धरना भी जबरन पुलिस ने समाप्त करा दिया और दो बार मारपीट की गई।

किरोड़ी मीणा ने प्रतिनिधि भेजकर पूछे हालचाल

घर पर बीमार मंजू जाट का हालचाल पूछने के लिए मंगलवार को सांसद डॉ. किरोड़ी मीणा ने अपने मीडिया प्रभारी सतीश कुमार को भेजा और वीरांगना की कुशलक्षेम पूछी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग