
सुख-वैभव के कारक ग्रह शुक्र देव ने किया राशि परिवर्तन, लाएंगे सुख-समृद्धि
जयपुर। सुख, वैभव और संपन्नता के कारक ग्रह शुक्र देव ने आज सुबह कर्क राशि में प्रवेश किया। शुक्र देव ने वक्री चाल चलते हुए यह राशि परिवर्तन किया है। एक दिन बाद ही 8 अगस्त को शुक्र देव इसी राशि में अस्त भी हो जाएंगे। शुक्र 4 सितंबर को मार्गी होंगे और 2 अक्टूबर तक कर्क राशि में रहेंगे।
ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र वक्री चाल से चलते हुए कर्क राशि में गोचर किया है। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह माने जाते हैं। अगस्त में शुक्र का चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करना, कई राशि वालों के लिए वरदान साबित होगा। शुक्र के कर्क राशि में यात्रा करने के कारण मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इन दोनों ही राशि के लोगों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। शुक्र किसी एक राशि में लगभग 23 दिनों तक रहता हैं, फिर अपनी राशि बदल लेता है।
12 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि शुक्र ग्रह तुला और वृषभ राशि का स्वामी होता हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। शुक्र के राशि परिवर्तन से वृषभ और सिंह राशि के जातकों पर विशेष कृपा दृष्टि रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगी। सभी ग्रहों में शुक्र ग्रह को शुभ और लाभकारी ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र शुभ स्थान पर होता हैं, उन्हें जीवन में सभी तरह की भौतिक सुख-सुविधा मिलती है।
Published on:
07 Aug 2023 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
