26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदा वूमेन ऑफ राजस्थान करेगी महिलाओं को सम्मानित

राजधानी जयपुर में वेनरेशन 23 का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम शनिवार को शुरू हुआ। जिसका समापन रविवार को हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
विदा वूमेन ऑफ राजस्थान करेगी महिलाओं को सम्मानित

विदा वूमेन ऑफ राजस्थान करेगी महिलाओं को सम्मानित

जयपुर। राजधानी जयपुर में वेनरेशन 23 का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम शनिवार को शुरू हुआ। जिसका समापन रविवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान पर्यटन निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ रहे। जयपुर वी द वूमेन ऑफ राजस्थान की ओर से एस्टीरिया रेस्ट रूम पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

संस्था की निदेशक दीक्षा गुप्ता ने बताया कि विदा वूमेन ऑफ राजस्थान यह आयोजन 10 वर्षों से निरंतर कर रहा है। जिसके तहत इंडिया की महिलाओं का चयन किया जाता है। जो महिलाएं विभिन्न विद्याओं में अपने स्तर पर बढ़िया काम कर रही हैं, उन्हें पुरस्कृत किया जाता है। गुप्ता ने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि हर क्षेत्र के लोगों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित किया जा सके।

गुप्ता ने बताया कि यह सीजन तीन है इससे पहले सीजन वन में प्रिंसेस दीया कुमारी, अपर्णा राजावत, रूमा देवी, कीर्ति कुलहरी व अन्य ने भाग लिया। सीजन 3 में गुलाबो कोरियोग्राफर, लेखा प्रजापत, नमन कंदोई, रिचा जैन, रेखा जैन, राज खान, डॉक्टर सारा सुल्ताना, संगीता गिरा आदि को सम्मानित किया जाएगा।