22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबा रामदेव मंदिर को लेकर आई बड़ी खबर, समाधि स्थल पर अब भक्त नहीं चढ़ा सकेंगे ये तीन वस्तुएं

Baba Ramdev Temple Ramdevra:रामदेवरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। बाबा रामदेव के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि मंदिर में आने वाले हर भक्त की बाबा मुराद पूरी करते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

Savita Vyas

•

Apr 15, 2025

जैसलमेर के रामदेवरा कस्बे स्थित बाबा रामदेव मंदिर में अर्पित पूजा सामग्री

जैसलमेर के रामदेवरा कस्बे स्थित बाबा रामदेव मंदिर में अर्पित पूजा सामग्री

जयपुर। जैसलमेर में रामदेवरा कस्बे के लोक देवता बाबा रामदेव के समाधि स्थल को लेकर श्री बाबा रामदेव समाधि समिति की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। अब बाबा रामदेव के कपड़े से बने छोटे घोड़े, छोटी ध्वजा और अगरबत्ती अर्पित नहीं की जा सकेगी।

पूजा-पाठ के दौरान उक्त वस्तुओं का अपमान होने का हवाला देते हुए ये तीनों वस्तुएं बैन कर दी गई हैं। इसके लिए पोस्टर लगाए गए हैं और लाउड स्पीकर से भी अनाउंस कराया जा रहा है। रामदेव मंदिर में हर साल भादो महीने में रामदेवरा मेला लगता है, जिसमें सिर्फ राजस्थान ही नहीं, देशभर के श्रद्धालु आते हैं।

रामदेव मंदिर लोगों की आस्था के केंद्र है। यहीं कारण है कि रामदेवरा मेला को पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ भी कहा जाता है।