
namaz at Eidgah
माह-ए-रमजान के पहले जुमे पर शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए शहर भर से नमाजी पहुंचे।
अमन चैन और भाईचारे के लिए मांगी दुआ
यहां पर दोपहर एक बजे से ही नमाजियों को पहुंचना शुरू हो गया था। मुफ्ती अमजद अली ने नमाज अदा कराई। इससे पहले उन्होंने बयान में कहा कि रमजान का महीना हमारी इस्लाह और गुनाहों की मगफिरत के लिए आता है। इंसान गुनाहों का पुतला है। अल्लाह कुछ ऐसे मौके लाता है, जिसमें उमूमी मगफिरत की जाती है। यह महीना रहमतों का है। रोजा सिर्फ खाने-पीने से रुकने का नाम नहीं है।
jaipur/two-years-of-jaipur-metro-know-how-develop-new-phase-in-city-2590239.html">
Read: दुनिया में सबसे सस्ती मेट्रो के 2 साल पूरे, 2 मिनट में वीडियो से जानिए कैसा रहा इसका सफर
एक फर्ज रोजा छूटने पर सारी जिंदगी अगर रोजा रखें तो इसकी भरपाई नहीं हो सकती। यह लोगों के साथ हमदर्दी का महीना है। इंतजामिया कमेटी के सदर नईमउद्दीन कुरैशी ने कहा कि नमाज में देश और राज्य में खुशहाली रहे और आपस में अमन-चैन और भाईचारा बना रहे, इसकी दुआ की गई।
Published on:
02 Jun 2017 08:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
