14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में पुलिसकर्मियों की दबंगई का वीडियो वायरल, बेटे के सामने पिता को जमकर मारा, ये है पूरा मामला…

पुलिस की दंबगई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification

जयपुर। राजधानी जयपुर में पुलिसकर्मियों की दबंगई सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर जयपुर पुलिस की दबंगई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि एक बच्चा पुलिसकर्मियों के पैर पकड़ रहा है और पुलिसकर्मी उसके पिता के साथ जमकर मारपीट कर रहे है।

मासूम अपने पिता को पिटते देखकर रोता रहता है। कभी किसी पुलिसकर्मी के हाथ जोड़ता है तो कभी किसी दूसरे पुलिसकर्मी के। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि किसी भी पुलिसकर्मी का दिल नहीं पसीजता है।

चौकानें वाली बात यह भी है कि जिस मामले में पुलिसकर्मियों ने इतनी बर्बरता से मारपीट की। वह कोई ऐसा चोरी या हत्या जैसा संगीन मामला नहीं था। जिस युवक को पुलिस इतनी निर्ममता के साथ पीट रही है, वह कोई इतना बड़ा अपराधी भी नहीं था। मारपीट के दौरान बच्चा रोता रहा और उसके पिता को पुलिसकर्मी पीटते रहे। जिसके हाथ और आंख पर चोटें आई है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने भांकरोटा थाने के हेड कांस्टेबल सुनील व कांस्टेबल राजपाल को सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच एडिशनल डीसीपी गुरुशरण राव को सौंपी गई है।

बता दें कि मामला पति—पत्नी के बीच अनबन को लेकर था। चिरंजीलाल और उसकी पत्नी डिंपल के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को डिंपल भांकरोटा थाना पुलिस के साथ घर आई। इस दौरान परिवार के लोग घर पर नहीं थे। उनकी गैर मौजूदगी में डिंपल ने मकान का ताला तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान आस-पड़ोस के लोगों ने चिरंजीलाल को जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचा। चिरंजी लाल ने ताला तोड़ने की बात को लेकर पुलिस और अपनी पत्नी से कारण पूछा तो पुलिसकर्मियों ने चिरंजी लाल के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि पिता के साथ मारपीट होने पर बेटे गौरांश शर्मा ने एक पुलिसकर्मी का पैर पकड़कर पिता को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों का दिल नहीं पसीजा। पुलिसकर्मी चिरंजीलाल के पिता शंकर लाल शर्मा, चाचा रमेश शर्मा और भाई बाबूलाल शर्मा को जबरन उठाकर थाने ले गए।

इनका कहना है…

जिस तरीके से घटना हुई है, मामला गंभीर है। मामले की जांच कराई जा रही है।

अमित कुमार, डीसीपी वेस्ट