29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: तीन करोड़ लोग देते है आयकर : चंद्रन

सवा सौ करोड़ वाले इस देश में मात्र तीन करोड़ लोग ही आयकर देते है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

S.D. upadhyay

•

Updated: 12 Dec 2015, 1:27 PM IST

तखतगढ़. सवा सौ करोड़ वाले इस देश में मात्र तीन करोड़ लोग ही आयकर देते है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आय छिपाना महंगा पड़ सकता है। सुमेरपुर आयकर अधिकारी के.जी.चंद्रन ने तखतगढ़ चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयकर विभाग के तत्वावधान में आयोजित जागरूकता शिविर में व्यापारियों को संबोधित हुए कहा कि भारत के नागरिकों को आय कर देना देशहित में रहेगा। देश की प्रगति के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आयकर देना चाहिए।

इस मौके पर आयकर निरीक्षक कुमार रवि रंजन ने कहा कि जो लोग आयकर नही भर रहे है वे 15 मार्च तक अवश्य ही पत्रावली तैयार करवाकर कर जमा करवा दे। इस मौके पर तखतगढ़ व्यापार संघ अध्यक्ष अशोक सोनी, स्वामी विवेकानंद बस स्टेण्ड व्यापार संघ के अध्यक्ष श्रीमती अंबादेवी, तखतगढ़ चौराहा लघु उधोग व व्यापार संघ चौराहा के अध्यक्ष चंपालाल कुमावत, मोहन सी. मिस्त्री, पार्षद वागाराम, रमेश राठौड़, जितेन्द्र चांदौरा, मोहनलाल सोनी, मनरुप सुथार, हिम्मतमल कुमावत, छोगमल कुमावत, नवाराम प्रजापत, नारायणलाल कुमावत, विनोद सुथार सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।