जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन निकाल हिंदू समाज को जागृत एवं संगठित करने का आह्वान किया। स्वयंसेवकों पर कई स्थानों पर पुष्प वर्षा भी की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विश्वविद्यालय नगर की ओर से बापूनगर बस्ती का छोटा संचलन निकाला गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस दशहरा यानी विजयादशमी पर अपना स्थापना दिवस मनाता है। इस दिन देश भर में आरएसएस के कार्यकर्ता तय यूनिफॉर्म कोड में कदमताल करते हुए संचलन के रूप में निकलते हैं। विजयादशमी की तैयारी राजधानी जयपुर में भी की जा रही है। इसी तैयारियों के बीच आज सुबह स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकला। संघ की गणवेश पहन अनुशासन का पालन करते हुए स्वयंसेवकों ने सड़क पर कदमताल की, जिसे देखकर राह चलता हर कोई रुक गया। विजयदशमी पर 12 अक्टूबर को बापूनगर, बजाज नगर, लाल कोठी, गांधीनगर, झालाना का पूर्ण पथ संचलन निकाला जाएगा।