8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले विस अध्यक्ष देवनानी, गिफ्ट में दी ये खास चीज

Devnani Met PM Modi : देवनानी ने दिल्ली में संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 25 मिनट तक बातचीत हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 10 Aug 2024, 10:29 AM IST

जयपुर. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार को दिल्ली यात्रा पर रहे। देवनानी ने दिल्ली में संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 25 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान राजस्थान को लेकर काफी चर्चा हुई। देवनानी ने पीएम मोदी को भगवान झूलेलाल की तस्वीर, विभाजन विभीषिका पुस्तक की प्रति और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2081 से आरंभ राजस्थान विधानसभा की डायरी भेंट की।

भगवान झूलेलाल की तस्वीर देने के फायदे

भगवान शूलेलाल को सकारात्मकता, शांति और समृद्धि के प्रतीक के रूप में माना जाता है। उनकी तस्वीर घर या कार्यस्थल में लगाने से वहां सकारात्मक ऊर्जा और शांति का वातावरण बन सकता है। यह माना जाता है कि भगवान शूलेलाल की कृपा से व्यक्ति की सुरक्षा होती है और उसे जीवन में आने वाली विपत्तियों से मुक्ति मिलती है। भगवान शूलेलाल की पूजा करने से परिवार में समृद्धि और व्यवसाय में सफलता प्राप्त होती है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मुलाकात

स्पीकर देवनानी ने पीएम मोदी की पहल पर वर्ष 2021 से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाए जाने की शुरुआत करने के लिए आभार व्यक्त किया। देवनानी ने बताया कि उनके परिवार ने भी विभाजन का दंश झेला था। देवनानी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा को गुजरात विधानसभा की तर्ज पर पेपरलेस बनाए जाने के लिए नेवा परियोजना का कार्य आरंभ कर दिया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में हुई। इसके अलावा देवनानी कई केन्द्रीय मंत्रियों से भी मिले।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी को धमकी देने वाले के तार मेवात से जुड़े, आईबी ने राजस्थान से किया दो को गिरफ्तार