
विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) का आगाज, जन-जन को देंगे केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी
जयपुर। केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) का आज आगाज हो रहा है। ग्रेटर नगर निगम की ओर से सांगानेर स्टेडियम में इसे लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर सांगानेर स्टेडियम में दोपहर 12 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) का आगाज कर रहे है।
वहीं हैरिटेज निगम की ओर से सुबह शास्त्री नगर के सिविल लाइन जोन के सामने शिव पार्क में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जिसमें मेयर मुनेश गुर्जर सहित विधायक व जनप्रतिनिधि कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे है।
आज दो जगह शिविर
विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी अभियान के तहत ग्रेटर निगम के सातों जोनों में कैम्प लगाए जाएंगे। एक दिन में दो कैम्पों का आयोजन होगा। कैम्प का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। पहले दिन सांगानेर स्टेडियम व सामुदायिक केन्द्र हल्दीघाटी गेट पर शिविर लगाया जाएगा। वहीं 19 दिसम्बर को सामुदायिक केन्द्र सांगानेर जोन, पार्षद कार्यालय वार्ड नं. 89 में शिविर लगेगा। मेयर सौम्या गुर्जर ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। यह यात्रा आमजन मानस तक केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिये शुरू की गई है। अभियान में अंतिम पात्र व्यक्ति तक केन्द्र सरकार की योजना का लाभ पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाएगा।
हैरिटेज निगम का शिव पार्क में कार्यक्रम
विकसित भारत संकल्प यात्रा-2023 के तहत हैरिटेज नगर निगम की ओर से सुबह 11 बजे शास्त्री नगर के सिविल लाइन जोन के सामने शिव पार्क में स्वागत तथा शिवरों का आगाज किया जाएगा। हैरिटेज निगम आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि यात्रा का स्वागत सांसद रामचरण बोहरा, विधायक गोपाल शर्मा, महापौर मुनेश गुर्जर तथा उपमहापौर असलम फारूकी सहित कई जनप्रतिनिधि करेंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 18 दिसंबर से 13 जनवरी तक प्रतिदिन दो शिविर आयोजित किए जाएंगे।
कैम्पों में ये होगा काम
इन कैम्पों में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधि योेजना, आधार अपडेशन संबंधी योजनाओं का काम होगा। मौके पर ही लाभार्थीयों का पंजीयन किया जाएगा और योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। शिविर स्थल पर हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया जाएगा। इस के साथ केन्द्र सरकार की ओर से भिजवाई गई वैन कैम्प स्थल पर पहुंचकर आईईसी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगी।
Published on:
18 Dec 2023 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
