
जयपुर. Rajasthan election 2023 : राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग सामाजिक संगठनों की ओर से राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व की मांग उठाई जा रही है। इस कड़ी में विप्र सेना ने भी टिकट की मांग की है। विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवारी ने ने कहा कि अगर ब्राह्मणों को राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा 42 सीटों पर टिकट नहीं मिलेंगे तो उसके लिए सेना अपनी तैयारी करेगी। जयपुर में 'ब्राह्मण महापंचायत' होने के बाद भाजपा ने अपना अध्यक्ष ब्राह्मण बनाया तो कांग्रेस ने भी ब्राह्मण को महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया। इस बार भाजपा और कांग्रेस से 42 सीटों पर टिकट की मांग की है।
40 लाख से अधिक वोट
तिवारी ने कहा कि राजस्थान में 80 लाख से अधिक ब्राह्मणों की आबादी है। जिसमें 40 से 42 लाख वोटर हैं। ब्राह्मण बाहुल्य 42 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस से ब्राह्मणों को टिकट नहीं मिलता है तो विप्र सेना खुद वहां पर ब्राह्मण समाज के साथ मिलकर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। 'सत्ता, शासन और सड़क' हमने एक नारा दिया था अब सत्ता की बात है, अगर हमारे लोग नहीं होंगे तो हमारी बातों को रखने वाला कौन होगा।
200 विधान सभा सीटों पर है तैयारी
ब्राह्मण महापंचायत में जो मांगे की गई थी वहीँ मांगे है ईब्ल्यूएस आरक्षण, पुजारी प्रोटक्शन एक्ट आदि। राष्ट्रीय पार्टियां अपने मेनिफेस्टो में इन बातों को रखें चूंकि विप्र कल्याण बोर्ड है लेकिन वो काम नहीं कर पा रहा है। सभी विधानसभा सीटों पर पूरी चुनाव की तैयारी है। इस बार ब्राह्मण चुनाव में अपनी पूरी ताकत दिखा देगा। ब्राह्मण चुनाव परिणाम बदलने में पूरी तरह सक्षम है। इसका असर भी दिखने लगा है।
Updated on:
03 Oct 2023 10:11 am
Published on:
03 Oct 2023 10:11 am
