19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुल्हन का Swag: वरमाला से पहले किया Kiss सीन क्रिएट, लोगों ने कहा- कोई तो रोक लो, Video Viral

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जब दुल्हन ने वरमाला से पहले दूल्हे के गाल पर चिपकाए गुलाबी होंठ

less than 1 minute read
Google source verification
dulhan

जयपुर। सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। इनमें दुल्हा-दुल्हन अपने-अपने स्वैग से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते हैं। ऐसा ही एक नॉटी दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो वरमाला से पहले अपने दुल्हे को किस करती नजर आ रही है। जिसे देख वहां मौजूद सभी लोगों ने हूटिंग करना शुरू कर दिया। यह वीडियो कहां का है, यह तो पता नहीं चला है लेकिन इसे देखने के बाद आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी।

यह भी देखें: दुल्हन का Swag, बुलेट चलाती पहुंची वरमाला के लिए, अनोखे अंदाज की राजस्थान में चर्चा, देखें वीडियो

वायरल वीडियो 28 सैकंड का है। जिसमें स्टेज पर इंतजार करते दूल्हे राजा के पास सोलह श्रृंगार किए दुुल्हन पहुंचती है। इसके बाद जयमाला की रस्म शुरू हो जाती है। पहले दुल्हन को जयमाला पहचाननी होती है, लेकिन तभी नॉटी दुल्हन अपने गुलाबी होंठों से दूल्हे को किस करती है। दुुल्हन के किस करते ही जबरदस्त हूटिंग शुरू हो जाती हैं। वहीं दूल्हे राजा के चेहरे का रंग उड़ जाता है।

कोई कर रहा तारीफ तो कोई बिगाड़ रहा मुंह
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 741K लोगों ने देखा है। जबकि 376 ने रिट्वीट किया है। वीडियो देखकर कुछ लोगों ने कहा है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। किसी ने दुल्हन के कॉन्फिडेंस की तारीफ की। वहीं अर्चना पांडे नाम की यूजर ने लिखा 'लड़का संस्कारी है, लड़की घणी तेज है'। वहीं एक यूजर ने तो लिखा: जब लोग बहुत आधुनिक हो जाते है तो उनके क्रिया कलाप जानवरो जैसे हो जाते है।(

यह भी देखें: भरतपुर के बाद सीकर पहुंची लुटेरी दुल्हन, पिलाया पति को दूध और ले गई सारा माल