Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में चुनावी सभा साधने आये केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ़िल्मी गाने गाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और करप्शन का रिश्ता चोली- दामन के जैसा है। पुराने जमाने की फिल्म है, एक- दूजे के लिए। वो कांग्रेस और करप्शन पर सटीक बैठती है। हम बने, तुम बने एक दूजे के लिए, वैसे ही कांग्रेस और करप्शन, एक दूजे के लिए बने है।