13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यूड विदेशी महिला ने जयपुर के फाइव स्टार होटल के स्टाफ को पीटा

जयपुर के फाइव स्टार होटल से एक विदेशी महिला का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला बिना कपड़ो के होटल के कॉरिडोर में बेहद गुस्से में होटल स्टाफ पर चिल्लाते हुए नज़र आ रही है। नग्न अवस्था में महिला होटल के कर्मचारियों से गाली-गलौज और हाथापाई भी कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
jaipur

अक्षिता देवड़ा
जयपुर के फाइव स्टार होटल से एक विदेशी महिला का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला बिना कपड़ो के होटल के कॉरिडोर में बेहद गुस्से में होटल स्टाफ पर चिल्लाते हुए नज़र आ रही है। नग्न अवस्था में महिला होटल के कर्मचारियों से गाली-गलौज और हाथापाई भी कर रही है। महिला अफ्रीकन बताई जा रही है। जब होटल के स्टाफ ने मामले को सुलझाने की कोशिश की तो विदेशी महिला ने स्टाफ के बाल खींच डाले। बाल खींचने से नाराज़ महिला पुलिस को बुलाने की धमकी देकर वहां से चली जाती है। वीडियो में सुना जा सकता है की स्टाफ ने पुलिस को बुलाने की धमकी भी देता नज़र आ रहा है। महिला वीडियो में न्यूड हालत में सिर्फ मोज़े पहने दिखाई दे रही है। विदेशी नग्न महिला ने होटल के स्टाफ पर दुर्व्यवहार का आरोप भी लगाया है।

यह भी पढ़ें : सिटी पार्क में घूमने के लिए देने पड़ सकते हैं 100 रुपए , मिलेंगी ये सुविधा

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं। ऐसे ही एक यूजर ने जयपुर पुलिस को टैग करते हुए वीडियो को रीट्वीट किया। जिसके बाद जयपुर पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया और कार्यवाही शुरू की। अभी तक होटल के नाम की पुष्टि नहीं की गई है। अब तक पुलिस ने भी इस मामले पर कोई जानकारी नहीं दी।