
जयपुर।
विश्व हिन्दू परिषद भी अब अपनी सदस्यता बढ़ाने के लिए एक दिसंबर से देशव्यापी अभियान शुरू करने जा रही है। इसके लिए विहिप तकनीक का सहारा लेगी और मोबाइल एप के जरिए सदस्य बनाए जाएंगे। साथ ही पुराने सदस्या की सदस्यता का वेरीफिकेशन एवं नवीनीकरण किया जाएगा। अभियान 15 दिसम्बर तक चलेगा।
वर्तमान समय में स्मार्ट फोन के उपयोग देखते हुए इस बार विहिप ने मोबाइल एप के माध्यम से सदस्य बनाने का निर्णय लिया। पिछले दिनों वीएचपी ने अपनी मोबाइल एप लॉन्च किया। विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी देशभर की विभिन्न इकाई का दौरा करके संगठन सदस्यों को मोबाइल एप की जानकारी दे रहे हैं। पिछले सप्ताह विश्व हिन्दू परिषद के गुजरात व राजस्थान के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोपाल जयपुर आए। उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद ऑफिस में पदाधिकारियों की बैठक ली और आगामी सदस्यता अभियान की जानकारी दी। परिषद के प्रांत प्रचार प्रमुख अभिषेक सिंह ने बताया कि एप का संचालन किस तरह से किया जाए, इसके लिए प्रांतीय बैठक जयपुर के क्षेत्रीय कार्यलय भारत माता मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में गुजरात व राजस्थान के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गोपाल ने कार्यकर्ताओं को एप की उपयोगिता व संचालन की जानकारी दी।
धर्म-संस्कृति का प्रचार करेंगे
संगठन मंत्री ने बताया कि विहिप समाज जागरण एवं धर्म संस्कृति की अवधारणा को जन—जन तक पहुंचाने के लिए काम करेगी। समाज से छुआछूत मिटाकर समरसता लाई जाएगी। सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान मोबाइल एप के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। साथ ही पूराने कार्यकर्ताओं की सदस्तया का नवीनीकरण किया जाएगा।
Published on:
30 Nov 2019 07:17 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
