27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विवेक शर्मा, तीसरी बार फिर महासचिव बने गजराज

राजधानी जयपुर में मंगलवार को दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव परिणाम घोषित हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विवेक शर्मा, तीसरी बार फिर महासचिव बने गजराज

दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विवेक शर्मा, तीसरी बार फिर महासचिव बने गजराज

जयपुर। राजधानी जयपुर में मंगलवार को दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव परिणाम घोषित हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर एडवोकेट विवेक शर्मा को विजयी घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी नरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विवेक शर्मा 96 मतो से जीते। महासचिव पद पर लगातार तीसरी बार 29 मतो से गजराज सिंह राजावत विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर बनवारी लाल शर्मा, सुमित्रा कुमावत जीते। संयुक्त सचिव मुकेश शेरावत, कोषाध्यक्ष बीना शर्मा, उप कोषाध्यक्ष कार्तिकेय शर्मा, पुस्तकालय सचिव जितेंद्र सिंह शेखावत, संगठन सचिव अशोक कुमार एवं कार्यकारिणी पदों पर विजेताओं के नाम घोषित किए गए। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में जश्न का माहौल बन गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष विवेक शर्मा व अन्य को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। विवेक शर्मा ने कहा कि वह वकीलों के हितों के लिए कार्य करते है। आगे भी वकीलों के हितों के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। इससे पहले सोमवार को दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव के हुए। जिसमें 1558 में से 1418 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।