
लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच का काम शुरू
राज्य में लाेकसभा चुनाव को देखते हुए अब फिर से वोटर लिस्ट पर काम करना शुरू हो गया है। रविवार को भी मतदान केंद्रों पर इसके लिए अभियान चलाया गया। अब 21 जनवरी को दुबारा से अभियान चलेगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूचियों को निर्वाचन विभाग की वेबसाईट https://ceorajasthan.nic.in/ पर भी आमजन देख सकता है। आमजन की सुविधा के लिए विभाग की वेबसाईट पर प्रारूप मतदाता सूची, 2024 भागवार जारी की गई है। राज्य की पुर्नगठित मतदान केन्द्रों की नवीन सूची भी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा का विधानसभा क्षेत्रवार मुख्य पृष्ठ भी उपलब्ध है जिसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का डिजिटल मैप भी उपलब्ध है।
सभी मतदान केन्द्रों पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए अब 21 जनवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में सूचियों के प्रारूप प्रकाशन के उपरांत दावे एवं आपत्तियां 22 जनवरी तक प्राप्त किए जाएंगे। 2 फरवरी तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा एवं मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को किया जाएगा।
Updated on:
08 Jan 2024 10:33 am
Published on:
07 Jan 2024 08:21 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
