8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर जिले की 9 सीटों पर कम और 10 पर बढ़ी महिलाओं की वोटिंग

जिले की 19 सीटों पर मतदान में सामने आए रोचक आंकड़े 14 विधानसभा में बढ़ा और 5 में घटा पुरुषों का मतदान प्रतिशत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

VIKAS JAIN

•

Updated: 28 Nov 2023, 1:03 PM IST

polling_jaipur_23.jpg

विधानसभा चुनाव में आधी आबादी से लेकर युवाओं ने इस बार जमकर मतदान किया। वहीं, पुरुषों और महिलाओं ने कुछ विधानसभा क्षेत्रों में अपने ही पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। जयपुर जिले की 19 विधानसभा सीट पर 75.91 फीसदी वोटिंग हुई। मतदान के बाद जिला निर्वाचन ने अंतिम आंकड़े जारी किए हैं।
आंकडों की पिछले चुनाव से तुलना करने पर रोचक जानकारी सामने आई।

जिले की 19 में से 9 सीटों पर महिलाओं का मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव से घटा तो दस विधानसभा क्षेत्रों में पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़ा है। वहीं, पिछले चुनाव की तुलना में पांच सीटों पर पुरुषों का मतदान प्रतिशत घटा और 14 सीटों पर पुरुषों के मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई। आमेर सीट पर इस बार 3 फीसदी महिलाओं की वोटिंग कम हुई, जबकि किशनपोल ऐसी सीट रही जहां महिलाओं की वोटिंग पिछले चुनाव की तुलना में 5.70 फीसदी बढ़ी है।

महिला : यहां बढ़ा और घटा मतदान प्रतिशत


जिले की 19 सीटों में से कोटपूतली, शाहपुरा, चौंमू, झोटवाड़ा, आमेर, जमवारामगढ़, बगरू, बस्सी और चाकसू में इस बार महिलाओं की वोटिंग पिछले चुनाव के मुकाबले कम हुई है। जबकि, विराटनगर, फुलेरा, दूदू, हवामहल, विद्याधर नगर, सिविल लाइंस, किशनपोल, आदर्श नगर, मालवीय नगर और सांगानेर में महिलाओं का वोट प्रतिशत बढ़ा है।

पुरुष : वोटिंग प्रतिशत यहां बढ़ा और घटा

पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत चाकसू, बस्सी, बगरू, आमेर, जमवारामगढ़ में गिरा है....जबकि शेष 14 सीट कोटपूतली, विराटनगर, शाहपुरा, चौमूं, फुलेरा, दूदू, झोटवाडा, हवामहल, विद्याधर नगर, सिविल लाइन, किशनपोल, आदर्श नगर, मालवीय नगर, सांगानेर में बढ़ा है।


87 बूथ पर 90 फीसदी से ज्यादा पोलिंग

जमवारामगढ़, सांगानेर, विद्याधर नगर, सिविल लाइंस, किशनपोल, आदर्श नगर, मालवीय नगर ऐसी विधानसभा है, जहां के किसी भी बूथ पर 90 फीसदी से ज्यादा वोटिंग नहीं हुई। जबकि जयपुर की 12 विधानसभा सीट ऐसी रहीं जिनके 87 बूथ पर 90 फीसदी से ज्यादा पोलिंग हुई।

शाहपुरा विधानसभा में सबसे ज्यादा 39 बूथों पर वोटिंग प्रतिशत 90 फीसदी से ऊपर रहा। कोटपूतली में नौ बूथ, विराटनगर में तीन बूथ, शाहपुरा में 39 बूथ, चौमूं में 11 बूथ, फुलेरा में सात बूथ, दूदू में तीन बूथ, झोटवाड़ा में एक बूथ, आमेर में दो बूथ, हवामहल में चार बूथ, बगरू में तीन बूथ, बस्सी में चार बूथ और चाकसू में एक बूथ पर 90 फीसदी से ज्यादा पोलिंग हुई।