
voting
जयपुर। प्रदेश के 4 जिलों कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर जिले में हो रहे पंचायत और जिला परिषद चुनाव के तहत गुरुवार को चार जिला प्रमुख और 30 प्रधानों के चुनाव संपन्न होने के बाद आज 4 उप जिला प्रमुख और 30 उपप्रधानों के लिए चुनाव हो रहा है।
उप प्रधान और उप जिला प्रमुख के लिए नामांकन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी का समय है। अपरान्ह 3 से 5 बजे तक मतदान होगा। उप प्रधान के लिए नामांकन पंचायत समिति मुख्यालय में होगा जबकि उप जिला प्रमुख के लिए नामांकन जिला प्रमुख कार्यालय में होगा। उप जिला प्रमुख के चुनाव में जिला परिषद के सदस्य मतदान करेंगे तो वहीं उप प्रधान के चुनाव में पंचायत समिति के चुने हुए प्रतिनिधि मतदान करेंगे।
उप जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव में भी दोनों दल लगा रहे ताकत
इधर उप जिला प्रमुख और उपप्रधान के चुनाव में भी सत्तारूढ़ कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी दल भाजपा पूरी ताकत लगा रहे हैं। क्रॉस वोटिंग के डर से भाजपा कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर रखी है और बाड़ाबंदी के बीच ही प्रत्याशियों को मतदान मतदान के लिए लाया जाएगा। उप जिला प्रमुख और उपप्रधान के लिए प्रत्याशियों का चयन भी स्थानीय स्तर पर ही किया गया है। उप जिला प्रमुख और उपप्रधान के चुनाव के बाद चुनाव संपन्न हो जाएंगे।
बारां में भाजपा के बहुमत के बावजूद कांग्रेस का जिला प्रमुख बना
गुरुवार को हुए जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव में कांग्रेस को बड़ी बढ़त मिली। 4 जिलों में से 3 जिलों मे कांग्रेस के जिला प्रमुख बने हैं और 30 प्रधानों में से 19 प्रधान कांग्रेस पार्टी के बने हैं। भाजपा का केवल कोटा में जिला प्रमुख बन पाया है। बारां जिला परिषद में भाजपा को बहुमत था बावजूद इसके क्रॉस वोटिंग के बाद यहां कांग्रेस का जिला प्रमुख बन गया।
अब सभी 33 जिलों में पंचायत चुनाव
4 जिलों में उप जिला प्रमुख और उपप्रधान के चुनाव के बाद सभी 33 जिलों में पंचायतों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब ऐसा कोई भी जिला नहीं है जहां पर पंचायत चुनाव होने शेष हों।
Published on:
24 Dec 2021 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
