शहर के कपड़ा बाजारों लहरिया की दुकानें सज गई हैं। कपड़ा दुकानदारों का कहना है कि सावन के महीने में लहरिये की ज्यादा बिक्री होती है। जयपुर, जोधपुर, कोटा और सूरत का लहरिया महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है। दरअसल, पिछले साल जीएसटी की वजह से कपड़ा बाजार में कई दिनों तक हड़ताल रहने से लहरिया कारोबार नहीं हो पाया था। लेकिन इस साल कपड़ा बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। जयपुर के लहरिया की डिमांड सबसे ज्यादा मेड़ता क्षेत्र सहित समूचे जिले में जयपुर के लहरिया की डिमांड सबसे अधिक रहती है। मानसून के दिनों में युवतियां और महिलाएं वन सोमवार के व्रत करने के लिए पिकनिक स्थलों की तरफ रुख करेंगी। तीज के त्योहार पर सगाई के बाद युवतियों के लिए ससुराल पक्ष की ओर से लहरिया भिजवाने की रश्म भी अदा की जाती है।