
जयपुर।
सुबह के समय की वॉक अपके स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है।और अपको कई समस्याओं से मुक्ती दिलवा सकती है। आपके शरीर में बढ़ रही अनावश्यक चर्बी, मोटापे को मॉर्निंग वॉक के जरिए आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। मॉर्निंग वॉक व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक दोनो तोर पर स्वस्थ बनाता है। वैसे तो वॉक सुबह व शाम दोनो समय किए जा सकते हैं लेकिन बात अगर सवेरे की वॉक की हो तो उसका लाभ अधिक मिलता है इसका कारण है सुबह हवा में ताजगी शाम की मात्रा में अधिक होती है। सुबह की हवा में आॅक्सिजन की मात्रा अधिक होती है।
सुबह की वॉक के हैं विभिन्न फायदे
सुबह हल्का योग और व्यायाम व वॉक सकारात्मकता उत्पन्न करते हैं। आज कल की भाग दौड भरी जिन्दगी में लोग खानपान पर ध्यान नहीं दे पाते जिससे शरीर में कई तरह की बीमारियां पनपने लग जाती है। लेकिन माना गया है कि मॉर्निंग वॉक से शरीर फिट रहता हैं और रोगों से लडने की शक्ति भी विकसित होती है। सुबह की वॉक आपको पूरी तरह से तरोताजा कर देती है और शरीर में एनर्जी लेवल को भी बढ़ाती है।
वॉक पर इन बातों का रखें ध्यान
सुबह वॉक पर जाने से पहले कम से कम एक गिलास पानी पी कर जाना चाहिए जिससे शरीर का तापमान स्थित बना रहता है। सुबह की सैर की शुरूआत धीरे—धीरे सामान्य गति में करें जिससे थकावट कम होगी। सैर पर जाने से पहले तनाव मुक्त रहें। जहां अधिक पेड़—पौधे व हरियाली हो वहां पर मॉर्निंग वॉक का फायदा अधिक मिलता है। वॉक करते समय कदमों की लंबाई सामान्य ही होनी चाहिए रिलेक्स और कूल होकर की गई मॉर्निंग वॉक अधिक फयदा देती है। वॉक के दौरान शरीर को झुका कर ना चलें।
डॉक्टर की सलाह
अगर आप को दिल से संबंधित कोई रोग हैं या ब्लड प्रैशर की शिकायत रहती है या सांस से संबंधी कोई समस्या है तो सुबह की सैर का कार्यक्रम अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।
Published on:
06 May 2018 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
