9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर एयरपोर्ट पकड़े गए सोने के मामले में था वांटेड, सीबीआई ने सऊदी अरब से कराया डिपोर्पट

सीबीआई ने इंटरपोल के माध्यम से कराया डिपोर्ट, 2021 में रेड नोटिस जारी किया गया था।
less than 1 minute read
Google source verification
जयपुर एयरपोर्ट पकड़े गए सोने के मामले में था वांटेड, सीबीआई ने सऊदी अरब से कराया डिपोर्पट

जयपुर एयरपोर्ट पकड़े गए सोने के मामले में था वांटेड, सीबीआई ने सऊदी अरब से कराया डिपोर्पट

जयपुर. सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) के ग्लोबल ऑपरेशन्स सेंटर ने सोना तस्करी के मामले में वांटेड शौकत अली को सऊदी अरब से डिपोर्ट करवाया है। आरोपी को बुधवार रात मुंबई एयर पोर्ट पर लाया गया, जहां से उसे एनआईए ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एनआईए ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था। एनआईए के पत्र पर सीबीआई ने इंटरपोल जनरल सेक्रेटेरिएट से आरोपी के खिलाफ 13 सितम्बर 2021 रेड नोटिस जारी करवाया था। पूर्व में इंटरपोल के माध्यम से की गई कड़ी निगरानी पर उसके सऊदी अरब में होने का पता चला था।

आरोपी शौकत एनआईए के वर्ष 2020 के एक मामले में अभियोजन के लिए वांछित था। जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 3 जुलाई 2020 तस्करी की गई सोने की ईंटों के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 सितम्बर 2020 को मामला दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि शौकत अली सऊदी अरब से भारत में सोने की ईंटों की तस्करी में लिप्त था।