12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युद्ध अमरीका चाइना में… हिला राजस्थान का बाजार, जानिए अाखिर क्यों आया सर्राफा बाजार में भूचाल

युद्ध अमरीका चाइना में....हिला राजस्थान का बाजार अाखिर क्यों आया सर्राफा बाजार में भूचाल

2 min read
Google source verification
sarafa market

जयपुर।

चीन ने अमरीका से आयातित 128 वस्तुओं पर 25 फीसदी तक शुल्क लगा दिया है वहीं अमरीका ने चाइना से आने वाले स्टील और एल्यूमिनियम उत्पादों पर 25 फीसदी शुल्क लगाया। इसी के साथ दोनों देशों के बीच ट्रेड वार शुरू हो गया। इस ट्रेड वार से भारत के बाजार भी काफी प्रभावित हो रहे हैं राजस्थान में एक दिन में सोने के दामों में पांच सौ रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। जो एक दिन में आई इस साल की सबसे बड़ी तेजी मानी जा रही है अप्रैल के पहले तीन दिन में ही सोने के दाम सात सौ रुपए प्रति दस ग्राम तक बढ़ चुके हैं।

व्यापार की कमर टूटना तय

पहले से ही मंदी के दौर से गुजर रहे सर्राफा बाजार की कमर चीन और अमरीका के ट्रेड वार से टूटना तय है बाजार में आई तेजी की वजह से जहां आम खरीददार बाजार से दूर आएगा वहीं बाजार में घरेलू विक्रेता आ सकते हैं जिसका सीधा नुकसान व्यापारियों को होना तय है।

खरीददारों की परेशानी बढ़ी

आखातीज 18 अप्रैल को है जिस दिन अबूझ सावा होता है प्रदेश में बड़े पैमाने पर शादी सामारोह होते हैं जिसके लिए बाजार में ज्वेलरी की खरीदारी होती है इस तेजी का नुकसार बाजार में मांगलिक उत्सव के लिए खरीदारी करने वालो का उठानी होगी।

चांदी में आई तेजी

चांदी के भावों में भी तेजी देखने को मिल रही है और आज चांदी के भाव 39650 रुपए प्रति किलो पर चल रहे हैं जबकि एक अप्रैल को चांदी के भाव करीब 39 हजार रुपए प्रतिकिलो चल रहे थे। तीन दिन में चांदी के भावों में करीबन साढ़े छह सौ रुपए की तेजी आई है।


इनका कहना है

चाइना और अमरीका ट्रेड वार से राजस्थान सहित दूसरे प्रदेशों का सर्राफा कारोबार प्रभावित होना तय है इतनी बड़ी तेजी इसी वजह से आई है और फिलहाल भाव कम आने की संभावना नहीं लग रही है

भीमसिंह जैन, बुलियन कारोबारी