10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धाकड़ दर्शन यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत, समाज उत्थान के साथ ग्राम विकास का लिया संकल्प

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 10, 2026

Rajasthan

देवली. अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के तत्वावधान में आयोजित धाकड़ दर्शन यात्रा का नासिरदा क्षेत्र में जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और स्वागत समारोह के साथ अभिनंदन किया गया। यात्रा नासिरदा उपतहसील मुख्यालय सहित तितरिया, थांवला, भगवानपुरा, बीजवाड़, गोपालपुरा एवं रघुनाथपुरा गांवों में पहुंची। यहां ग्रामीणों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा के दौरान आयोजित सभाओं में समाज उत्थान के साथ ग्राम विकास का संकल्प दिलाया गया। ग्रामीणों ने गांवों को नशामुक्त, स्वच्छ, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर बनाने, सामाजिक कुरीतियों का त्याग करने, जैविक खेती अपनाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा शिक्षा का प्रसार करने का संकल्प लिया।

अखिल भारतीय धाकड़ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसीराम धाकड़ ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए संगठन और एकता सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने नशाखोरी, सामाजिक कुरीतियों और फिजूलखर्ची त्यागकर शिक्षा, रोजगार एवं स्वरोजगार पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित और संगठित समाज ही विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।



देवली. नासिरदा क्षेत्र में धाकड़ समाज के लोगों को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसीराम धाकड़।