
राजस्थान में मानसून की सक्रियता एक बार फिर तेज होती नजर आ रही है। फोटो-पत्रिका।
Rajasthan Rain Alert : जयपुर। राजस्थान में मानसून की सक्रियता एक बार फिर तेज होती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने 11 और 12 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर कोटा, जयपुर, अजमेर, उदयपुर और भरतपुर संभागों में मौसम बिगड़ने के पूरे आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, पश्चिम बंगाल के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से मानसून ट्रफ लाइन पंजाब और हरियाणा से होकर राजस्थान की ओर बढ़ रही है, जिससे प्रदेश में नमी और वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि देखी जा रही है।
10 जुलाई से ही कोटा व भरतपुर में बारिश की रफ्तार बढ़ेगी, लेकिन 11 और 12 जुलाई को यह असर और तेज होगा। इन दो दिनों में जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर क्षेत्रों में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में निचले इलाकों में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में कटाव जैसी स्थितियां बन सकती हैं।
Updated on:
08 Jul 2025 12:11 pm
Published on:
08 Jul 2025 12:11 pm
