29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bisalpur Dam Update : आठ जुलाई तक पहुंचा 313.86 आरएल मीटर, अब सिर्फ 1.64 मीटर दूर है लबालब होने से

Bisalpur Latest News : बीसलपुर बांध लबालब होने के करीब, अब सिर्फ 1.64 मीटर दूर मंज़िल, त्रिवेणी से जारी है बहाव, जुलाई में भर सकता है बीसलपुर बांध, 24 घंटे में 4 सेमी बढ़ा जलस्तर, बीसलपुर में उम्मीदों की लहर।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 8 Jul 2025, 11:30 AM IST

बीसलपुर बांध में रोजाना आ रहा पानी। फोटो-पत्रिका।

बीसलपुर बांध में रोजाना आ रहा पानी। फोटो-पत्रिका।

Bisalpur Water Level : जयपुर। बारिश के धीमे लेकिन स्थिर दौर के बीच बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। आठ जुलाई की सुबह छह बजे तक बांध का जलस्तर 313.86 आरएल मीटर तक पहुंच गया है, जो कि इसकी कुल क्षमता 315.50 आरएल मीटर से मात्र 1.64 मीटर कम है। पिछले 24 घंटों में बांध में 4 सेंटीमीटर पानी की वृद्धि दर्ज की गई है।

त्रिवेणी से बनी हुई है उम्मीदें

बांध में पानी की मुख्य आपूर्ति करने वाली त्रिवेणी नदी का बहाव अब भी जारी है। हालांकि बहाव की गति कुछ धीमी जरूर हुई है, लेकिन आठ जुलाई को सुबह छह बजे तक इसका जलस्तर 2.80 मीटर रहा, जो कि सकारात्मक संकेत है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि क्षेत्र में एक-दो अच्छी बारिश और हो जाती है, तो जुलाई के भीतर ही बांध लबालब भर सकता है।

पानी की दैनिक वृद्धि ने दिखाई रफ्तार

  • 1 जुलाई - 312.56 आरएल मीटर
  • 2 जुलाई - 312.64 आरएल मीटर
  • 3 जुलाई - 313.07 आरएल मीटर
  • 4 जुलाई - 313.49 आरएल मीटर
  • 5 जुलाई - 313.65 आरएल मीटर
  • 6 जुलाई - 313.77 आरएल मीटर
  • 7 जुलाई - 313.82 आरएल मीटर
  • 8 जुलाई - 313.86 आरएल मीटर

(सभी आंकड़े सुबह छह बजे के हैं।)

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग