
तेज बहाव से बह रही त्रिवेणी नदी, जिसका कारण मंदिर डूब गया। फोटो-पत्रिका।
Bisalpur Dam Water Level Update : जयपुर। बीसलपुर बांध में अब पानी की आवक लगातार धीमी पड़ गई है। दो जुलाई तो जहां त्रिवेणी आठ मीटर गेज के साथ बही थी,वहीं अब सात जुलाई को इसका गेज घटकर 2.90 मीटर रह गया है। इस कारण अब बांध में का गेज अब कम बढ़ रहा है।
पिछले सप्ताह राजस्थान में मानसून जबरदस्त मेहरबान था। भीलवाड़ा व चित्तौडगढ़ क्षेत्र में तेज बारिश के कारण नदियों में उफान आ गया है। दो जुलाई शाम सात बजे तको बीसलपुर बांध में आने वाली त्रिवेणी का जलस्तर बढकर आठ मीटर तक पहुंच गया। इसके बाद तीन दिन तक त्रिवेणी में अच्छा बहाव रहा। इसका असर यह रहा कि बीसलपुर बांध का गेज जहां 2 जुलाई312. 64 आरएल मीटर था,वहीं दो तीन दिन में 5 जुलाई-313.65 आरएल मीटर तक पहुंच गया। इन तीन दिनों में एक आरएल मीटर पानी आ गया। इससे जयपुर, अजमेर व टोंक जिलों में करीब दो माह से अधिक पानी के पानी का जुगाड़ हो गया।
| दिनांक | त्रिवेणी नदी का गेज (मीटर में) | बीसलपुर बांध का जलस्तर (RL मीटर में) |
|---|---|---|
| 1 जुलाई | शून्य | 312.56 |
| 2 जुलाई | 8.00 | 312.64 |
| 3 जुलाई | 4.30 | 313.07 |
| 4 जुलाई | 3.90 | 313.49 |
| 5 जुलाई | 3.00 | 313.65 |
| 6 जुलाई | 3.20 | 313.77 |
| 7 जुलाई | 2.90 | 313.84 |
Updated on:
7 Jul 2025, 3:15 PM IST
Published on:
7 Jul 2025, 3:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.