जयपुर। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से आयोजित शांति मार्च में हुजूम उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों ने हिसा लिया। इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में न तो सीएए ( CAA ) लागू होगा और न ही ही एनआरसी ( NRC ) लागू होगा। मार्च सुबह ग्यारह बजे से अल्बर्ट हॉल से शुरु हुआ जो गांधी सर्किल तक निकाला गया।
Read More: CAA Protest: पुलिस पहरे में निकला शांति मार्च, थम गया जयपुर, बस, बाजार, मेट्रो, इंटरनेट सब बंद
सर्वदलीय (ऑल पार्टी) एवं सर्वसमाज के इस शांति मार्च में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित सीपीआई से तारासिंह सिद्धू, डी.के. छंगाणी, नरेन्द्र आचार्य, सीपीएम से वासुदेव, बलवान पूनिया, जनता दल युनाईटेड से शरद यादव, जनता दल सेक्युलर से अर्जुन देथा, राष्ट्रीय लोकदल से जयंत चौधरी, के.के. सहारण, आम आदमी पार्टी से रामपाल जाट, समाजवादी पार्टी से मुकेश यादव, शैलेन्द्र अवस्थी शामिल हुए।