5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert News: पल—पल बदल रहा मौसम का मिजाज…देखिए आगे क्या होगा

Weather Alert News: जयपुर. फरवरी के आखिरी दिनों में एक बार फिर मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बताते हैं ऐसा क्यों हो रहा है।

2 min read
Google source verification

Weather Alert News: जयपुर. फरवरी के आखिरी दिनों में एक बार फिर मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बताते हैं ऐसा क्यों हो रहा है।

दिन के पारे में लगातार बढ़ोत्तरी तो वहीं शाम और फिर देर रात तक मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन 25 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं से रात के पारे में दो से तीन डिग्री की गिरावट बीती रात को दर्ज की गई। वहीं जयपुर में चल रही शीतलहर के चलते भी लोगों को हल्की सर्दी बढ़ने का एहसास हुआ।

आज सुबह की बात की जाए तो शेखावाटी अंचल के साथ ही झुंझुनूं, हनुमानगढ़, गंगानगर क्षेत्र में भी सुबह से हल्की ठंडी हवाओं का दौर हावी है। वहीं अलवर, हनुमानगढ़ में हल्की बारिश दर्ज की गई है। बीते दिन अलवर के टपूकड़ा में चने के आकार के ओले भी गिरे हैं।

प्रमुख् जगहों का पारा
राजस्थान में बीती रात को सबसे कम पारा हनुमानगढ का 8.3,फतेहपुर का 13.9, अलवर का 13.1, सवाईमाधोपुर का 13.6, सिरोही का 17.6 चित्तौड का 13.5, बारां का 12.9,नागौर का 12.2, धौलपुर का 12.1, गंगानगर का 9.4, चूरू का 11.1, बीकानेर का 10.8,फलौदी का 12.8, जयपुर का 15.8, भीलवाडा का 14.8, अलवर का 13, पिलानी का 11.1, सीकर का 11 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। वहीं दिन का सबसे अधिक पारा डूंगरपुर का 34.7, जालौर का 33.2, कोटा का 30, डबोक का 31.3, बाडमेर का 32.5, जोधपुर का 31.6, फलौदी का 32.6, नागौर का 30.3, जयपुर का 27.3 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।

मौसमी बीमारियों से बचने की सलाह
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। अब दो -तीन दिन में तापमान में और बढोत्तरी होगी, जिससे गर्मी बढ़ने और मौसम सामान्य होने की संभावना है, लेकिन फिर भी लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव की सलाह दी जा रही है।
मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में दो दिन से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे बीकानेर, जयपुर संभाग के जिलों में तेज हवा चल रही है। जयपुर, अलवर, बीकानेर, गंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़ बेल्ट में 20 से 25 किलोमीटर की गति से धूलभरी हवा चल रही है। हवाओं का असर आज भी जारी रहने के पूरे आसार हैं।