21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: अलर्ट, राजस्थान में 8,9 व 10 मार्च को तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

Rajasthan Heat: राजस्थान में गर्मी का असर तेज, तापमान सामान्य से 4–8 डिग्री अधिक। एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम के कारण एक सप्ताह मौसम रहेगा शुष्क।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 05, 2026

Photo AI

Rajasthan weather 5 March: जयपुर. राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में गुजरात और आसपास के अरब सागर क्षेत्र के ऊपर एक प्रति-चक्रवाती तंत्र (एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन) सक्रिय है। इस प्रणाली के प्रभाव से राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही तापमान में अगले कुछ दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि आगामी सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री अधिक बना रह सकता है। विशेष रूप से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में 8 से 10 मार्च के बीच तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की प्रबल संभावना जताई गई है।

गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।