23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Weather News- दिन में तेज गर्मी लेकिन सुबह शाम ठंडक, 15 फरवरी के बाद फिर से बदलेगा मौसम

Rajasthan Weather News-उत्तरी हवाओं के कमजोर होने से मैदानी राज्यों में तापमान बढऩे लगा है और दिन में भी गर्मी का अहसास होने लगा है। चित्तौडगढ़़, फतेहपुर, करौली, संगरिया को छोडकऱ प्रदेश के सभी जिलों का रात का पारा 10.0 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। वहीं दिन के पारे में भी उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है और सुबह.शाम ठंडी हवाओं के चलने से सर्दी का अहसास बना हुआ है।

Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Feb 07, 2023

उत्तरी हवाओं के कमजोर होने से मैदानी राज्यों में तापमान बढऩे लगा है और दिन में भी गर्मी का अहसास होने लगा है। चित्तौडगढ़़, फतेहपुर, करौली, संगरिया को छोडकऱ प्रदेश के सभी जिलों का रात का पारा 10.0 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। वहीं दिन के पारे में भी उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है और सुबह.शाम ठंडी हवाओं के चलने से सर्दी का अहसास बना हुआ है।
आगामी दिनों के मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक15 फरवरी तक राजस्थान में मौसम बिल्कुल शुष्क रहेगा। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होंगी। अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कई जगहों पर बादलों की आवाजाही के साथ ही हल्की बूंदाबांदी के भी आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को राजधानी जयपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्यियस तक रहने की संभावना है
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 27.0… 15.3
भीलवाड़ा 27.4………. 10.5
वनस्थली…………….11.7
अलवर 23.0………..13.1
जयपुर 26.0……. 14.0
पिलानी 27.2………… 10.9
सीकर 23.5…….. 11.5
कोटा 27.4…….. 15.0
बूंदी…………………14.6
चित्तौडगढ़़ 28.2…… 10.6
डबोक 27.5……… 12.0
बाड़मेर 30.5….. 13.5
पाली ………….. 12.8
जैसलमेर 28.8… 11.0
जोधपुर 28.3…….. 11.4
फलौदी 30.6……. 12.2
बीकानेर 27.4…….. 10.5
चूरू 27.0…… 9.2
श्रीगंगानगर 26.0…… 10.9
धौलपुर 25.7….. 13.4
टोंक 26.6……… 13.2
बारां 25.9…….. 11.3
डूंगरपुर 29.7……… 17.4
संगरिया 23.7………….. 9.6
जालौर 30.9…………. 14.2
सिरोही 22.8…… 10.3
फतेहपुर 25.3…….. 8.9
करौली 26.2…. 9.7