राजस्थान के मौसम में अब सुबह और शाम गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। हालांकि दिन में तेज धूप के चलते गर्मी का अहसास बना हुआ है लेकिन हवा में ठंडक भी महसूस की जा रही है। घरों में एसी कूलर बंद हो गए हैं। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में फिलहाल सात दिनों तक कोई नया मौसमी तंत्र सक्रिय नहीं होने के आसार हैं। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुरए संभाग के जिलों में अब वेस्टर्न विंड एक्टिव होने से इन संभागों में अब मौसम शुष्क होगा और अगले तीन दिन में इस वेस्टर्न विंड का असर राज्य के पूर्वी हिस्सों तक जाने से पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क हो जाएगा। हालांकि पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्ळाान में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक बरसात भरतपुर के सिकरी में 27.0 मिमी दर्ज की गई।
तापमान की बात करें तो बीती रात प्रदेश के 16 जिलों का तापमान 20.0 डिग्री या इससे कम रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम तापमान सीकर का 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, टोंक, जालौर, सिरोही का दिन का पारा 36.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। सबसे अधिक दिन का पारा जालौर का 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे कम दिन का तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस अलवर का दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को राजधानी जयपुर का आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33.0 डिग्री और 21.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 33.8….. 21.5
भीलवाड़ा 32.5…. 20.0
वनस्थली………… 22.7
अलवर 28.5……… 20.2
जयपुर 32.3…………. 22.0
पिलानी 32.2………. 18.3
सीकर 32.5……….. 15.6
कोटा 33.4……… 22.8
बूंदी …………………..22.0
चित्तौडगढ़़ 31.0…….. 18.5
डबोक 32.0…….. 19.4
बाड़मेर 37.6……. 20.9
जैसलमेर 38.3…… 23.4
जोधपुर 37.4……… 22.5
फलौदी………………24.0
बीकानेर 36.4……….20.6
चूरू 33.1……. 16.8
श्रीगंगानगर 33.7….20.7
धौलपुर 32.4……………23.2
नागौर 36.5……… 18.2
टोंक 37.7
बूंदी 32.8……. 22.6
अंता 32.5…..21.8
संगरिया 33.0………… 16.0
जालौर 38.6………
सिरोही 36.7………… 20.2
सवाई माधोपुर 31.0…………. 19.3
करौली 31.3………. 22.5