
Weather Alert
weather update : राजस्थान में अप्रैल का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है। कुछ जिलों में गर्मी अपने शबाब पर है तो कुछ जिलों में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के नए अलर्ट के अनुसार 9 अप्रैल से पूर्वी हवाओं के प्रभाव से पूर्व व दक्षिणी-पूर्व राजस्थान में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, बारिश की गतिविधियों होने की संभावना है। आंधी-बारिश की गतिविधियां 11-12 अप्रैल को भी कहीं-कहीं जारी रहने की संभावना है। पर 13 अप्रैल से राजस्थान में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बलवती है। जिसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। साथ ही अधिकतम तापमान में एक बार फिर 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज होने की संभावना है। बीते 24 घंटों में राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी 72 घंटों में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।
जोधपुर संभाग में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार वर्तमान में जोधपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया जा रहा है। आगामी 72 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर-बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर) दर्ज होने तथा शेष अधिकतर भागों में 39-41 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - मौसम विभाग का अलर्ट, सिर्फ दो घंटे में इन 2 जिलों में होगी बारिश, गरजेंगे मेघ
जयपुर में 9 अप्रेल को कैसा रहेगा मौसम जानें
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जयपुर में आज 8 अप्रेल को मौसम गरम है। आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पर मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार 9 अप्रेल को आकाश बादल छाए रहेंगे।
यह भी पढ़ें - 25 अप्रेल के बाद होगा बड़ा बदलाव, खत्म होगी BSNL की कॉपर लैंडलाइन सेवा
Updated on:
08 Apr 2024 05:17 pm
Published on:
08 Apr 2024 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
