जैसेलमेर में 77 मिलीमीटर बारिश
मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी बारिश दर्ज की गई है। जैसलमेर में भारी बारिश, सर्वाधिक बारिश जैसलमेर में 77 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है। 30 मई को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के जिलों आंधी और बारिश होगी। जून के प्रथम सप्ताह में भी यह जारी रहेगी।
उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ
पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण तंत्र के रूप में आज भी उत्तरी पाकिस्तान व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना हुआ है। इसक साथ प्रदेश में भी एक परिसंचरण तंत्र भी मौजूद है। इसके कारण अब जोधपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग के जिलों में तेज मेघगर्जन, अंधड़ के साथ बारिश की संभावना है।
31 मई तक अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि इस समय अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से इस तंत्र को नमी मिल रही है। यही वजब है कि उत्तर पश्चिम के इलाकों में जबरदस्त रूप से बारिश देखने को मिल रही ह। जयपुर मौसम केंद्र के वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले तीन दिनों तक मौसम इस तरह से बना रहेगा। 30 और 31 मई को डेढ़ दर्जन से अधिक जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें : बंगाल की खाड़ी में पहुंचा मानसून अंडमान निकोबार द्वीप पर छाया