
Weather alert Rajasthan
weather update : मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार राजस्थान में अचानक मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग नया अलर्ट है कि शनिवार 3 फरवरी को राजस्थान के 5 संभाग में बारिश के साथ आकाशीय बिजली व ओलावृष्टि होने के आसार हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार शनिवार 3 फरवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली व ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के पूर्वी हिस्से में 3 फरवरी को जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
4 फरवरी को पश्चिमी व पूर्वी राजस्थान में होगी बारिश
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार रविवार 4 फरवरी को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग कहीं-कहीं मेघगर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 4 फरवरी को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश होने कहीं-कहीं आकाशीय बिजली व ओलावृष्टी की संभावना है।
यह भी पढ़ें - Video : अब 8 फरवरी को ये वित्त मंत्री पेश करेंगी अंतरिम बजट
5 फरवरी - 6 फरवरी का मौसम अपडेट
मौसम विभाग का अपडेट है कि 5 फरवरी को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में हल्की बारिश होगी। 6 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पूर्वी राजस्थान में 5 फरवरी को भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जना, आकाशीय बिजली की चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 6 फरवरी को भरतपुर संभाग में हल्की बारिश होगी।
कैसा रहेगा जयपुर का मौसम
जयपुर का मौसम 2 फरवरी को कैसा है। जयपुर में 2 फरवरी को आकाश में बादल छाए हुए है। सुबह छह बजे ठंडी हवाएं चल रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जयपुर का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। आज जयपुर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - मोबाइल की लत खतरनाक जैन मुनि बोले - इम्यूनिटी, फिटनेस पर पड़ता है बुरा असर
Updated on:
02 Feb 2024 03:18 pm
Published on:
02 Feb 2024 03:08 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
