
Weather Update : मौसम में अभी कोई बदलाव नहीं है। राजस्थान में लोकल स्तर पर तापमान कम ज्यादा हो रहा है। वैसे लगभग पूरे प्रदेश में गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह का तापमान कुछ ज्यादा रहता है पर रातें कुछ ठंडी होने लगीं हैं। राजस्थान में 25-26-27-28-29 अक्टूबर कौ मौसम कैसा रहेगा। इस पर मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार राजस्थान के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा चाहे वो पूर्वी राजस्थान हो या फिर पश्चिमी राजस्थान हो।
दिनांक - पूर्वी राजस्थान - पश्चिमी राजस्थान
25 अक्टूबर - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क
26 अक्टूबर - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क
27 अक्टूबर - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क
28 अक्टूबर - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क।
29 अक्टूबर - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क।
बीते 24 घंटे के मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। निम्नतम न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया। आज 8.30 IST पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भाग में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 55 से 85 फीसद के मध्य दर्ज की गई।
जयपुर का मौसम सुबह 6 बजे कुछ ठंडा था। ठंडी हवाएं चल रहीं थी। पर जैसे समय गुजरता रहा मौसम गरम होता चला गया। शाम 5 बजे एक बार फिर मौसम में बदलाव आया। तेज हवा के झोंके चलने लगे। जिसका क्रम अभी भी जारी है। उम्मीद है कि इन हवाओं से जयपुर में कुछ ठंड बढ़ सकती है।
Published on:
24 Oct 2024 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
