
mausam
जयपुर। Weather Update : प्रदेश से मानसून के विदा होने के साथ सर्दी ने दस्तक दे दी है। कई शहरों में रात का पारा तो गिर रहा है, लेकिन दिन का पारा स्थिर है। कई शहरों में दिन का तापमान भी बढ़ रहा है। ऐसे में दिन और रात के पारे में काफी अंतर नजर आने लगा है। गुरुवार को राज्य के कई शहरों में दिन और रात के पारे में 22 डिग्री तक का अंतर देखनकको मिला। वहीं शेखावाटी में न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री के आस-पास घूम रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और सर्दी बढ़ेगी। सीकर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिन में धूप के कारण तापमान में करीब एक डिग्री का उछाल आया। शाम को मौसम में मामूली ठंडक रही। वहीं, जैसलमेर में सबसे अधिक 40 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राज्य में गुरुवार को 12 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : Weather Update : राजस्थान में यहां हुई तेज बारिश, मानसून विदाई को लेकर यह खबर
शहर- अधिकतम - न्यूनतम
सीकर- 36.5 - 14.5
डबोक- 35.4- 18.8
जैसलमेर - 40 - 22.9
फलौदी - 39.8 - 26.8
चूरू - 38.5 - 18.6
सिरोही - 33.8- 15.5
फतेहपुर - 38.5- 16.6
करौली - 38.4- 17.1
डिग्री सेल्सियस में
यह भी पढ़ें: weather update e : मौसम ने बदली करवट, मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश
Published on:
06 Oct 2023 08:50 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
