
जयपुर. मौसम के इन दिनों कई रंग सामने आ रहे हैं। दिन में अभी भी गर्मी और रात को सर्दी का अहसास है।
मौसम विभाग जयपुर केंद्र के मुताबिक राजस्थान के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। एक सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी नहीं रहेगी। हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिलेगा।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर कोहरे की वजह से लोगों की परेशानी कुछ बढ़ी है। हालांकि राजधानी जयपुर समेत पूरे प्रदेश में कई इलाकों में कंपकंपाने वाली सर्दी फिलहाल नहीं है। सभी जगहों पर मौसम शुष्क बना हुआ है। यही वजह है कि पारे में बढ़ोतरी का दौर देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: माताजी के दर्शन को लाई महिलाओं को भारत जोड़ो यात्रा में ले गए, फिर देर रात में सड़क पर छोड़ा, वीडियो वायरल
इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम
चूरू में बीते एक सप्ताह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और पारा 5 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जयपुर, उदयपुर में आज न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस और कोटा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री, जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
प्रमुख जगहों का पारा
प्रदेश में बीती रात को फतेहपुर का पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा माउंटआबू, सीकर, जयपुर, पिलानी, चूरू का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।
यह है तापमान बढ़ने की वजह
वर्तमान में जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। इस वजह से उत्तरी हवा (जम्मू कश्मीर) थम गई और पश्चिमी हवा चल रही है। यह हवा अपने साथ राजस्थान की ओर से गर्माहट लेकर आ रही है, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
Published on:
13 Dec 2022 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
