
Weather Update : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग का नया Prediction है कि एक पश्चिमी विक्षोभ 26-27 मार्च को एक्टिव रहेगा। जिसके आंशिक प्रभाव से जोधपुर व बीकानेर संभाग में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-30 KMPH की गति से चलने की संभावना है। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 26-28 मार्च को तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की प्रबल संभावना है। जिससे प्रदेश का मौसम कुछ हद तक सुहावना होगा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री ऊपर दर्ज हो रहे हैं। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस ऊपर है।
मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार आज 25 मार्च को बाड़मेर, जोधपुर, जालौर व आस-पास के जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज होने की संभावना है। यही नहीं कहीं-कहीं हीटवेव की भी संभावना है।
26-27 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से जोधपुर व बीकानेर संभाग में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-30 किमी चलने, आंशिक बादल छाए रहने व 26-28 मार्च को तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की प्रबल संभावना है।
प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम निन्म्तम तापमान अंता (बारां) तथा संगरिया में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज 0830 IST पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 25 से 55 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।
Updated on:
25 Mar 2025 02:22 pm
Published on:
25 Mar 2025 02:22 pm
