मौसम विभाग के Prediction के अनुसार कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में आज 13 जुलाई को कहीं-कहीं अति भारी बारिश व कोटा संभाग में कहीं-कहीं आज अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। 14-15 जुलाई को कुछ भागों में भारी, अति भारी बारिश व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश (250 MM) की प्रबल संभावना है।