
Weather Update: राजधानी में सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। रात ही नहीं, दिन में भी सर्द हवा चल रही है। इससे दिन और रात के पारे में गिरावट दर्ज हो रही है। सर्दी बढ़ने के साथ ही शहर में लोग सुबह से रात तक गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में दर्ज किया गया है। एक दिन पहले बुधवार को माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार को तापमान बढ़कर 1.5 डिग्री पर आ गया।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में मौसम विभाग का अलर्ट, कुछ ही देर में इन 6 जिलों में होगी बारिश
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। रात का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार 10 दिसंबर तक जयपुर में उत्तरी हवा का असर रहेगा। दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। वहीं, 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे से कम रहा। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार 11 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। शुष्क मौसम के कारण सर्दी तेज होगी। इस दौरान हवाएं चलने के कारण तापमान गिरेगा। दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने के कारण दिन में सर्दी रहेगी।
Published on:
08 Dec 2023 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
