
Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के जारी है। प्रदेश के 28 जिलों में अलर्ट है। यहां गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आज पश्चिमी विक्षोभ, एक परिसंचरण तंत्र के रूप में पाकिस्तान व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज पुनः बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर व कोटा संभाग के भागों में बादल छाए रहने व मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है।
वहीं पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में सर्वाधिक बारिश 25 मिलीमीटर और पूर्वी राजस्थान के निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ में 28 मिलीमीटर दर्ज की गई है। कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किए गए है। पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान बीकानेर 37.0 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्वी राजस्थान के कोटा में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है।
5 मई तक 5 डिग्री गिरेगा पारा
मौसम विभाग जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 30 अप्रैल को भी राज्य के कुछ भागों में आंधी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 1 मई को तंत्र का प्रभाव कुछ कम होगा। हालांकि, राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में आंधी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 2 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार पुनः आंधी बारिश की गतिविधियों 2-3 मई को बढ़ोतरी होगी। आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान औसत से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किए जाएंगे तथा हीटवेव की संभावना नहीं है।
बारिश के कारण सात डिग्री गिरा तापमान
पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में पिछले दो दिनों से फुहार, बौछार के बीच कई जिलों में बारिश का माहौल बना हुआ है। कई जगह वज्रपात की घटना हुई तो कई जगह मेघगर्जन भी सुनाई दे रहा है। इसके साथ हुई बारिश ने तापमान को सामान्य तापमान से नीचे गिरा दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि शनिवार को अधिकतम तापमान चार से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।
Published on:
29 Apr 2023 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
