जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार 15 और 16 मार्च को भी बारिश का असर कई जिलों में रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग और जोधपुर क्षेत्र में दोपहर बाद हल्की बारिश की संभावना है।