
Weather Alert
weather update : मौसम विभाग का मिजाज लगातार बिगड़ रहा है। मौसम विभाग का नया अपडेट है कि राजस्थान के कई जिलों में कल रविवार को मौसम अचानक पलट जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय विक्षोभ की वजह से 7 संभागों में वज्रपात, ओलावृष्टि, तीव्र मेघगर्जन, तेज अंधड़ व झमाझम बारिश होने की संभावना है। राजस्थान के जिन सात संभाग में मौसम की भविष्यवाणी जारी की गई है उनमें जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 50-60 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस मौसम परिवर्तन की वजह से तापमान में करीब 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।
आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत
राजस्थान में आज शनिवार को कई जिलों में तेज आंधी संग बारिश हुई। बीकानेर, श्रीगंगानगर, अजमेर, हनुमानगढ़, चूरू के जिले में काले घने बादल छाए रहे। जयपुर, अलवर, सीकर, बीकानेर, अजमेर, चौमूं और श्रीगंगानगर में बारिश हुई। श्रीगंगानगर में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें - राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, अब चिकित्सा विभाग हर जिले का बनाएगा एक्शन प्लान, रेपिड रेस्पॉन्स टीम का होगा गठन
चार इंटरनेशनल और तीन डोमेस्टिक फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
जयपुर में सुबह से ही मौसम लगातार अपने अंदाज को बदल रहा था। सूरज आसमान छुपा बैठा था। शाम को तेज हवाएं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया। मौसम का असर जयपुर एयरपोर्ट पर भी दिखा। यहां दिल्ली जाने वाले सात प्लेन को डायवर्ट किया गया। खराब मौसम के चलते दिल्ली जाने वाली चार इंटरनेशनल और तीन डोमेस्टिक फ्लाइट जयपुर डायवर्ट की गईं।
यह भी पढ़ें - श्रीगंगानगर से आया नया अपडेट, इन 2 दिन नहीं होगी कृषि जिन्सों की खरीद-फरोख्त
Published on:
13 Apr 2024 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
